Monday, 27 July 2020

ख़याल


                         उफ़ ये मौसम

तीन महीने बाद कल घर से बाहर गई, खुली हवा में सांस ली बहुत अच्छा लगा, यु तो हम कार में गए थे !और कही रुके नहीं बस गए और आये पर 2 घण्टे का समय लगा जाने में और उतना ही आने में ! पर  फिर भी इस बारिश के खूबसूरत मौसम में बाहर निकलना ही काफ़ी होता है सुकून पाने के लिए !सच पूछिए तो इन 3 महीनों में घर में बैठे बैठे अजीब सी कोफ़्त होने लगी थी ! ना कही आना ना कही जाना वो भी मुझ जैसे इंसान के लिए जिसे घूमना इतना पसंद है ! अजीब अजीब से ख़याल मन में आने लगे थे अगर कुछ दिन ऎसा रहता तो मैं तो सच में पागल हो जाती ! पर थैंक गॉड फाइनली कल मैं बाहर गई थी ! ठंडी हवा के झोंके जब चेहरे पर पड़ते थे तो अनगिनत ख़ुशी की तरंगे मन में उठती थी ! हरे हरे पेड़ और उसपे काले काले काले बादल अलग ही समां बांध रहे थे ! वैसे तो यु ही मुझे बारिश का मौसम बहुत पसंद है पर कल तो मौसम अपनी पूरी खूबसूरती के साथ जैसे मेरे सामने था सफ़ेद बादल पहाड़ो को ढके हुए ऐसे लग रहे थे जैसे कोई लुका छिपी का खेल चल रहा हो ! ये सब एक अलग ही दुनिया में खींच रहे थे जहा किसी बात की कोई फिकर नहीं थी कोई चिंता नहीं थी ! मन कर रहा था ये सफर कभी ख़तम ही ना हो ! मन कही दूर उड़ रहा हो जैसे इन बादलो के साथ ! कभी कभी अपने आप के साथ भी वक़्त गुज़ार लेना चाहिए सच बहुत अच्छा लगता है ! आप और ये खूबसूरत सा मौसम ! 


Oops this season


 After three months, went out of the house yesterday, breathed in the open air, felt very good, we had gone in the car!  But still it is enough to get out in the beautiful weather of this rain to get relieved! In fact, during these 3 months, sitting in the house was feeling strange!  Na kahi aana na kahi jaana For a person like me who loves to roam so much!  Weird thoughts began to come to mind, if I had been like this for a few days, I would be really mad!  But thank God lastly, I went out yesterday!  When the gusts of cold air fell on the face, countless waves of happiness used to arise in the mind!  Green green trees and black and black clouds were tying it together!  Well, I love the rainy season, but yesterday, the weather with all its beauty, like the white clouds covered the mountains, looked like someone was playing hide and seek!  They were all dragged into a different world where there was no worry about anything, there was no worry!  I felt that this journey should never end!  The mind is flying away like with these clouds!  Sometimes you should spend time with yourself, it feels really good!  You and this beautiful season!


No comments:

Post a Comment