मेरे अहसास
जरा अपनी बहन पूजा को समझाना की, भैया का मज़ाक नहीं उड़ाते! बार बार भाभी भाभी कहकर हसीं उड़ाती है! उससे कहना की कोई भाभी वगैरह नहीं है
Friday, 29 August 2025
सरहद पार
Sunday, 4 April 2021
चन्नी
झल्ला
Sunday, 16 August 2020
यादो का मौसम
उसकी याद किसी सुरमई शाम की तरह हैं ! जैसे शाम के आने पर कोई पहरा नहीं बेठा सकता ठीक वैसे ही उसकी यादों को आने से कोई रोक नहीं सकता ! जैसे शाम अपने साथ एक खूबसूरत मंजर ले कर आती हैं ठीक वैसे ही उसकी याद भी उसके साथ बिताये लम्हे अपने साथ लिए चली आती हैं ! कभी कभी मुझे लगता हैं की जैसे मेरी ज़िन्दगी में हमेशा के लिए पतझड़ का मौसम ठहर गया हैं ! फिर धीरे से उसकी याद अपने साथ बहार का मौसम ले आती हैं ! थोड़े वक़्त के लिए ही सही मगर ज़िन्दगी महकने लगती हैं, बेहद खूबसूरत लगने लगती हैं ! पर कभी कभी उसकी याद तूफान लिए हुए आती हैं, कितनी कोशिश करती हूँ पर कुछ भी संभाल नहीं पाती ! सब कुछ बिखर जाता हैं ! तभी याद आता हैं, की ये तूफान इसलिए अंदर आ पाया क्यूं कि मैं अपने मन की खिड़की बंद करना भूल गई थी ! जैसे ही इसे बंद करने को हाथ बढ़ाती हूँ अहसास होता हैं की ऊपर वाला इस खिड़की में कुण्डी लगाना भूल गया ! मैं कितनी भी कोशिश कर लू इस मन की खिड़की को बंद नहीं कर सकती ! और ना ही तूफान को अंदर आने से रोक सकती हूँ पता नहीं ये कहा का इन्साफ हैं की गलती भी मेरी नहीं और सजा भी मैं ही भुगत रही हूँ !
एक थी अमृता
मुक़्क़मल मोहब्बत
Monday, 27 July 2020
ख़याल
उफ़ ये मौसम
तीन महीने बाद कल घर से बाहर गई, खुली हवा में सांस ली बहुत अच्छा लगा, यु तो हम कार में गए थे !और कही रुके नहीं बस गए और आये पर 2 घण्टे का समय लगा जाने में और उतना ही आने में ! पर फिर भी इस बारिश के खूबसूरत मौसम में बाहर निकलना ही काफ़ी होता है सुकून पाने के लिए !सच पूछिए तो इन 3 महीनों में घर में बैठे बैठे अजीब सी कोफ़्त होने लगी थी ! ना कही आना ना कही जाना वो भी मुझ जैसे इंसान के लिए जिसे घूमना इतना पसंद है ! अजीब अजीब से ख़याल मन में आने लगे थे अगर कुछ दिन ऎसा रहता तो मैं तो सच में पागल हो जाती ! पर थैंक गॉड फाइनली कल मैं बाहर गई थी ! ठंडी हवा के झोंके जब चेहरे पर पड़ते थे तो अनगिनत ख़ुशी की तरंगे मन में उठती थी ! हरे हरे पेड़ और उसपे काले काले काले बादल अलग ही समां बांध रहे थे ! वैसे तो यु ही मुझे बारिश का मौसम बहुत पसंद है पर कल तो मौसम अपनी पूरी खूबसूरती के साथ जैसे मेरे सामने था सफ़ेद बादल पहाड़ो को ढके हुए ऐसे लग रहे थे जैसे कोई लुका छिपी का खेल चल रहा हो ! ये सब एक अलग ही दुनिया में खींच रहे थे जहा किसी बात की कोई फिकर नहीं थी कोई चिंता नहीं थी ! मन कर रहा था ये सफर कभी ख़तम ही ना हो ! मन कही दूर उड़ रहा हो जैसे इन बादलो के साथ ! कभी कभी अपने आप के साथ भी वक़्त गुज़ार लेना चाहिए सच बहुत अच्छा लगता है ! आप और ये खूबसूरत सा मौसम !
उम्र का खूबसूरत पड़ाव
वैसे तो बहोत से लोगो ने 16वे बरस की ना जाने कितनी कहानियाँ लिखी और सुनी है, फिर भी ये उम्र ही ऐसी है की ना जाने और कितनी ही कहानियाँ लिखी जा सकती है ! वैसे मैं कोई कहानी सुनाने आज आपके सामने नहीं आयी पर हाँ कुछ अहसास जरूर है जो आपसे कहना चाहती हूँ ,
अजीब सा नशा है इस उम्र में अजीब सी कशिश ! जिसे बयां कर पाना मुमकिन नहीं ! इससे पहले की हमें ये अंदाजा हो की हम 16वे बरस में कदम रखने ही वाले है कई ख्वाब पलकों में सजने लगते है कोई अनदेखा अनजाना सा ख्वाबों में आने लगता है !
कई गीत जो अब से पहले कभी इतने अच्छे नहीं लगे दिल को बहुत ही भाने लगते है !
आईने में खुद का अक्स देर तक देखना अच्छा लगता है ! झूले में बैठकर यु ही गुनगुनाते रहना इससे पहले इतना अच्छा शायद ही कभी लगा हो !
किसी का इंतज़ार आँखों को रहने लगता है ! दोस्तों से देर तक बाते करना, स्कूल से भागकर घूमना फिरना कितना मज़ेदार होता है !

फिर अचानक कोई आपकी ज़िन्दगी में आता है ! जैसे सुबह की पहली किरण ! जिसका इंतज़ार हम ना जाने कब से कह रहे थे !
उसका आना ज़िन्दगी के केनवस पर नये रंग भर देता है !

हम खुद भी समझ नहीं पाते की कब और कैसे कोई हमें अपने आप से भी ज्यादा प्यारा हो गया ! बारिश का मौसम जो पहले कीचड़ो वाला मौसम लगता था ! अब वही बारिश का मौसम सबसे खूबसूरत मौसम लगने लगता है जिसकी बूंदो में हमारा तन ही नहीं बल्कि मन भी भीग जाता है !

और यही मन मयूर बन कब नाचने लगता है हमें पता भी नहीं चलता !
हमारे अरमानो को जैसे पँख लग जाते है ! हम उड़ना चाहते है ! खुले आसमान में दूर तक उड़ना!

और हम अपनी ख्वाबों की दुनिया से तब तक वापिस नहीं आते जब तक जिंदगी की कुछ बेरहम सच्चाइयाँ हमें खुले आसमान से पकड़कर निचे जमीन पर पटक नहीं देती ! तब हमें पता चलता है की हम एक ऐसी दुनिया में जी रहे थे जिसका हकीकत से दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं ! अचानक खुद को ठगा हुआ सा महसूस करते है और इस 16वे बरस को मुँह चिढ़ाता हुआ !
------------------------------------------------------------
16th year
Although many people have known and heard many stories since the 16th year, yet this age is such that no one can know and how many stories can be written! Well, I did not come across you today to tell any story, but yes there is definitely some feeling that I want to tell you,
There is a strange intoxication at this age! Which is not possible to tell! Before we realize that we are about to step into the 16th year, many dreams begin to decorate in the eyelids, someone starts coming in unknown dreams!
Many songs which have never looked so good before now seem to be very pleasing to the heart!
It's nice to see yourself in the mirror for a long time! Before sitting in a swing, humming only rarely has it felt so good before!
Eyes wait for someone! How fun it is to talk to friends for long hours, to run away from school!
Then suddenly someone comes into your life! Like the first ray of dawn! For whom we have not been waiting since long!
His arrival fills new colors on the canvas of life!
We ourselves do not understand when and how someone has made us more loving than ourselves! The rainy season that used to be mudy season! Now the rainy season seems to be the most beautiful season, in whose drops not only our body but also our mind gets wet!
And we do not even know when this mind starts dancing as a peacock!
Our Armano is like a fan! We want to fly! Fly far in the open sky!
And we do not return from our world of dreams until some merciless truths of life catch us from the open sky and slam it on the ground below! Then we come to know that we were living in a world that has no connection with reality. Suddenly he feels cheated and teases this 16 year old!
Wednesday, 29 April 2020
मेरे भैया की दूसरी चिठ्ठी
जैसा की मैंने आपको पहले भी बताया था की मेरे भैया के खत बड़े प्यारे हुआ करते थे ऎसा ही एक प्यारा खत उन्होंने मेरी बहनो को मेरी शिकायत करते हुए लिखा था..........
जय मसीह की
मेरी प्यारी प्यारी बहन हनी
और बिग b. पायल
यार आपलोग नाराज़ बड़ी जल्दी हो जाते हो !वो भी इतनी सी बात पर, अरे भई 10 दिनों मे क्या होता है मैंने तो प्लानिंग की थी की अब आऊंगा तो आप लोगो को एक महीने तक बोर करूँगा ! फिर कहोगे भैया आप वापस कब जाओगे ! क्यू हनी ठीक है ना, यार फेस्टिवल का क्या है वो तो आते जाते रहते है और मैं जब आऊंगा तो नया फेस्टिवल मनाएंगे ठीक है!
यार पायल जरा अपनी बहन पूजा को समझाना की, भैया का मज़ाक नहीं उड़ाते! बार बार भाभी भाभी कहकर हसीं उड़ाती है! उससे कहना की कोई भाभी वगैरह नहीं है! जब तक तुमसे ना मिलवा दूँ तो भाभी कहा से होंगी! और मैं किसी ऐरे-गैरे नत्थू खेरे के लिए अपनी बहनो को नहीं भूल सकता ! पायल मैं तुमसे इसलिए कह रहा हूँ क्युकी तुम और हनी समझदार हो ! वो तो पूजा का जो ऊपरवाला माला है वो खाली है ! तुमसे कह रहा हूँ उससे मत कहना वरना, मेरे छोटे भाइयो को मेरे नाम की सुपारी देकर मेरा मर्डर करवा देगी 😄!
अच्छा तुमने बताया नहीं की मेरी दिवाली का ग्रीटिंग मिला ya नहीं ! वो मिलते ही लैटर लिख कर बताना ! Ok. अच्छा शब्बा खैर बाद मे मिलते है !
(आपका भाई )
------------------------------------------------------------
As I told you earlier, my brother's letters used to be very sweet, and he wrote such a lovely letter to my sisters complaining about me ……….
Hail Masih
My lovely sweet sister honey
And big b. anklets
Man you get angry very quickly! That too on such a matter, oh brother, what happens in 10 days, I had planned that I will come now and you will bore people for a month! Then you will say brother, when will you go back! Why is it okay honey honey, what is it of yaar festival, they keep on coming and when I come, I will celebrate new festival is ok!
My friend Payal explained to his sister Pooja, do not make fun of brother! Repeatedly, sister-in-law says she blows away! There is no sister-in-law to tell her! Unless I introduce you, then sister will be with you! And I cannot forget my sisters-in-law for an array of people. Payal, I am telling you because you and Honey are smart! That upward garland of worship is empty! I am not telling you to tell him otherwise, my younger brothers will get me murdered by giving betel nut to my name.
Well you did not say that my Diwali greeting got ya no! Write a letter as soon as they meet! Ok. Well, see you later!
(your brother )
4
-------------------------------------------------- ----------
Sunday, 26 April 2020
मेरे भैया की पहली चिट्ठी
जय मसीह की
Dear sister puja
मैं तो यहाँ ठीक हूँ, पर आपने तो मुझे दो दो बार गंदे गंदे भैया बोलकर इतना बड़ा इलज़ाम लगा दिया की मैं भाभी के कारण बिजी रहा और तुमसे मिलने नहीं आ पाया, तो डिअर सिस्टर बात ऐसी है की मैं बिजी नहीं था पर 10 दिनों मे सिर्फ 7 दिन घर पर रहा और पैसे वगैरह भी नहीं थे!फिर मैं खाली हाथ बिना किसी गिफ्ट के आता तो अच्छा लगता क्या? नहीं ना !इसलिए please कुछ दिन मेरे आने का इंतज़ार कीजिये और मुझे प्यारे प्यारे खत लिखते रहिये!
अब मेरी तीन ही तो बहने है उनका भी ख़याल ना रखु तो फिर भाई कीस काम का और आओ भी तो लैटर लिखने मे कंजूसी करते हो ! फिर बाद मे ना कहना "मेरे गंदे गंदे भैया"आते नहीं हो!अगर लेटर्स नहीं लिखा तो फिर मैं आऊंगा पर आपसे बात नहीं करूँगा ok!तो फिर देर कीस बात की कागज और कलम उठाइये और मुझे ढेर सारे खत लिखिए!
And yes, Happy Christmas and New Year!
From
बॉबी भैया
My brother was in the army, now he has also retired, but this is the case when he was posted in different places! He used to send letters and cards to us from there, in truth, I still have all those letters which are very dear, he wrote a letter on my birthday ....
Hail Masih
Dea sister puja
I am fine here but you gave me such a big accusation by saying dirty dirty brother twice, that I was busy because of sister-in-law and could not come to meet you! Stayed at home for only 7 days and there was no money and then your gift was also due, was it not, then I would have liked to have come empty handed without any gift. No, so please wait a little for me to come, and keep writing such lovely letters to me and please do not forget to send me the letter!
Now I only have three sisters, don't take care of them too, then I am the brother of the work and you also skimp in writing letters, then later you say "my dirty dirty brother" does not come! If you don't write letters Then I will come but I will not talk to you! Ok Then lately pick up the paper and pen and write me a lot of letters!
And yes, Happy Christmas and New Year!
From
Bobby brother
-------------------------------------------------- --------


















